Partner YT · Transcript · · Updated
#contenttips #bts #nobatidao – Transcript
Video by Partner YT · Watch the original on YouTube
Summary
AI-generated from the transcript. Verify details against the source video.
- एक लड़का दादी के घर पहुंचता है जिसे दादी अपना पोता समझती है, लेकिन असल में वह दूसरी दुनिया से आया एक एलियन है।
- एलियन का काम इंसानों की भावनाओं को समझना और उनका डाटा इकट्ठा करना था, लेकिन वह परिवार के प्यार से प्रभावित होने लगा।
- दादी का असली पोता कार दुर्घटना में मारा गया था और दादी की याददाश्त कमजोर होने के कारण उन्होंने एलियन को अपना पोता मान लिया था।

Use this video with Pro
Reading, copying and transcript downloads are free. Create saved AI results for this video with a signed-in Pro account ($9/month).
Transcript
Search ignores accents. All transcript text stays visible.
लड़का अपनी दादी के घर पहुंचता है। उसे देखते ही उसकी छोटी बहन दिव्या डर जाती है और उसे घर से भगाने की कोशिश करती है। तभी दादी बाहर आती है और उसे देखते ही खुश हो जाती है। दादी उसे अपना पौधा समझती है और उसके अजीब कपड़ों को देखकर पूछती हैं कि क्या वह फिर किसी म्यूजिक शो से आया है। दिव्या कुछ बताने की कोशिश करती है लेकिन दादी उसे देखकर पूछती है कि वह इतना शोर क्यों कर रही है। फिर उन्हें लगता है कि वह भूखा होगा। इसलिए वह उसे लेकर खाना बनाने चली जाती है। लेकिन दादी को नहीं पता कि जिसे वह अपना पोता समझ रही है। वह असल में एक एलियन है जो दूसरी दुनिया से आया है। दिव्या अभी भी उस एलियन से डरी हुई होती है। वह उसे भगाने की कोशिश करती
है। लेकिन दादी की वजह से चुप हो जाती है। दूसरी तरफ वह लड़का जो दूसरी दुनिया से आया है। उसका काम इंसानों की भावनाओं को समझना और उनका डाटा इकट्ठा करना है। इसलिए वह घर में मौजूद लोगों के व्यवहार को ध्यान से देख रहा होता है। तभी एलियन दिव्या को देखता है। दिव्या खुद उससे डर रही होती है। लेकिन फिर भी दादी को बचाने के लिए उसके सामने खड़ी हो जाती है। उसे समझ नहीं आता कि इंसान खुद डरते हुए भी किसी दूसरे इंसान को बचाने की कोशिश क्यों कर रहा है। कुछ देर बाद दादी खाना बनाकर बाहर आती हैं। वह सबको साथ बैठाकर खाना खिलाती है। उन्होंने अपने पोते के लिए उसकी पसंद का बैंगन भी बनाया होता है। वह
उसे प्यार से खाना देती है। एलियन चुपचाप खाना खाता है और सोचता है कि दादी उसे इतना अपनापन क्यों दे रही है और उन्हें उसकी पसंद का खाना कैसे पता है? दादी के लिए तो वह उनका अपना पोता है। इसलिए वह उसके साथ बिल्कुल पहले की तरह व्यवहार करती है। लेकिन एलियन के लिए यह सब बिल्कुल नया होता है। वह इंसानों के इस प्यार और रिश्ते को समझ नहीं पाता। तभी घर के बाहर कुछ लोग आ जाते हैं। उन्होंने दादी के इलाज के लिए परिवार को पैसे दिए थे और अब वे पैसे ब्याज के साथ वापस मांग रहे होते हैं। दादी दिव्या से कहती है कि बाहर जाकर देखो कि कौन आया है। दिव्या बाहर जाती है और उनसे बात करने की कोशिश करती है। वे लोग परिवार से अपने पैसे मांगते हैं। दिव्या उनसे थोड़ा समय देने की बात करती है लेकिन वे उसकी बात नहीं
मानते। इसके बाद वे दिव्या को अपने साथ ले जाने की कोशिश करते हैं। दादी यह देखकर एलियन से मदद मांगती है और कहती है कि दिव्या उसकी बहन है इसलिए उसे बचाना चाहिए। लेकिन एलियन साफ कह देता है कि दिव्या से उसका कोई संबंध नहीं है और उसे उसकी कोई परवाह नहीं है। लेकिन जब वे लोग दिव्या को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगते हैं तभी एलियन बाहर आ जाता है। उसे देखते ही वे लोग घबरा जाते हैं। एलियन अपनी ताकत का इस्तेमाल करता है और उन्हें वहां से जाने पर मजबूर कर देता है। वे लोग तुरंत वहां से चले जाते हैं और दिव्या सुरक्षित बच जाती है। इसके बाद दिव्या एलियन को धन्यवाद देती है। लेकिन एलियन खुद हैरान होता है कि उसने उसकी मदद क्यों की? वो खुद को समझाता है कि उसने सिर्फ दादी की भावनाओं को सुरक्षित रखने के लिए दिव्या
की मदद की थी। लेकिन असल में उसके अंदर कुछ बदलना शुरू हो चुका था। इसके बाद दादी उसे अपने पोते के बचपन की बातें बताने लगती है। जैसे-जैसे दादी पुरानी बातें बताती है, एलियन के दिमाग में कुछ यादें आने लगती हैं। उसे याद आता है कि बचपन में दिव्या जब भी गिरती थी, तो उसका भाई तुरंत उसके पास पहुंचकर जाता था और बहन से कहता था कि उसे डरने की जरूरत नहीं क्योंकि वह हमेशा उसके साथ है। इन यादों से एलियन के अंदर अजीब सा दर्द होने लगता है और वह समझ नहीं पाता कि इंसानों की भावनाएं उसे इतना प्रभावित क्यों कर रही है। अभी पता चलता है कि दादी का असली पौधा काफी समय पहले एक कार दुर्घटना में मारा गया था। जिसके बाद दादी की याददाश्त और नजर धीरे-धीरे कमजोर होने लगी थी। लेकिन वह अपने पौधे को भूल
नहीं पाई। वह रोज घर के बाहर बैठकर उसके वापस आने का इंतजार करती इसी वजह से जब एलियन उनके घर आया तो दादी ने उसे अपना पोता समझ लिया। अब उसके अंदर इंसानी यादें लगातार बढ़ने लगती है। उसका नेता उसे आदेश देता है कि इन यादों को खत्म करके अपनी दुनिया में वापस लौट जाए। लेकिन अब उसके लिए ऐसा करना आसान नहीं था। उसे दादी का प्यार महसूस होने लगा था। दिव्या की चिंता बढ़ने लगती है। एलियन का सिस्टम चेतावनी देता है कि इंसानी भावनाओं का असर बहुत ज्यादा हो चुका है। उसका नेता उसे समझाता है कि यह सिर्फ झूठी यादें हैं और इन्हें मिटा देना ही सही रास्ता है। लेकिन एलियन अब उन यादों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता। तभी दादी उसे आवाज देकर कहती है कि वह डरे नहीं क्योंकि वे उसके साथ है।
दिव्या भी उसे जगाने की कोशिश करती है। दादी की आवाज सुनकर एलियन की भावनाएं और मजबूत हो जाती हैं जो इंसानी रिश्तों को सिर्फ डाटा समझता था। अब वही पहली बार परिवार के प्यार को महसूस करने लगा था। अब आगे क्या हुआ, उसे देखने के लिए इस फोटो के लिए लाइक करें और नेक्स्ट पार्ट के लिए कमेंट में आई लव मॉम लिखें।