tubetranscript.io

Chandan Insight · Transcript · · Updated

How to Record Your First Youtube Video( Using a Mobile – Transcript

Video by Chandan Insight · Watch the original on YouTube

Summary

AI-generated from the transcript. Verify details against the source video.

  • अपना पहला YouTube वीडियो बनाने के लिए महंगी चीजों की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि इसे इंट्रोडक्शन पर बनाया जा सकता है जिसमें अपना नाम, जगह, काम और चैनल के टॉपिक्स बताए जाते हैं।
  • कैमरे के सामने लगातार 5 से 6 मिनट बात करने में कठिनाई होने पर 1 मिनट का इंट्रो और चार टॉपिक्स चुनकर हर टॉपिक पर दो से 3 मिनट बात करने की स्ट्रेटजी अपनाई जा सकती है।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन, स्टैंड या बुक्स, आउटडोर सनलाइट या इंडोर में दोनों साइड 45-45° पर दो ट्यूबलाइट और दीवार पेंट न होने पर ब्लैक सर्टेन का उपयोग किया जा सकता है।

Key moments

  1. ज्यादातर लोग YouTube पर अपना पहला वीडियो इसलिए नहीं बना पाते हैं…
  2. नहीं कर पाते हो तो आप मेरी इस स्ट्रेटजी को फॉलो कर…
  3. साल से यूज़ कर रहा हूं और इसका बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छा…
  4. क्वालिटी आ रहा है। अब आता है बैकग्राउंड कि वीडियो कहां पर…
Video thumbnail: How to Record Your First Youtube Video( Using a Mobile
Source video on YouTube · Transcript generated automatically and may contain errors.

Use this video with Pro

Reading, copying and transcript downloads are free. Create saved AI results for this video with a signed-in Pro account ($4.99/month).

Transcript

Search ignores accents. All transcript text stays visible.

ज्यादातर लोग YouTube पर अपना पहला वीडियो इसलिए नहीं बना पाते हैं क्योंकि वह सोचते हैं कि जब मेरे पास अच्छा महंगा फोन हो जाएगा, अच्छा महंगा माइक हो जाएगा, अच्छा सा बैकग्राउंड हो जाएगा तब मैं वीडियो बनाना स्टार्ट करूंगा। लेकिन YouTube पर अपना पहला वीडियो बनाने के लिए इन सारी एक्सपेंसिव चीजों की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि जो बिगिनर कंटेंट क्रिएटर होते हैं वो सोचते हैं कि जब मेरे पास सब चीज परफेक्ट हो जाएगा तो मैं YouTube पर वीडियो बनाना स्टार्ट करूंगा। तो देखो अगर

इन सारे बड़े यूटर्स भी उस टाइम सोचते हैं कि जब मेरे पास सब चीज परफेक्ट हो जाएगा हर चीज अच्छा हो जाएगा तब मैं वीडियो बनाना स्टार्ट करूंगा तो आज वो इस मुकाम पर नहीं होते लेकिन अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले इन थ्री स्टेप को जरूर फॉलो करना पहला स्टेप है कि अब बहुत लोग सोचेंगे कि हम अपने चैनल पर पहली वीडियो क्या अपलोड करें तो देखो इसमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। आपको अपना पहला वीडियो इंट्रोडक्शन पर बनाना है कि आपका नाम क्या है? आप किस जगह से हैं और

आप क्या करते हैं और आप इस चैनल पर क्या वीडियोस अपलोड करेंगे यानी कि किस टॉपिक पर वीडियोस बनाएंगे। आपको अपना पहला वीडियो बस केवल इतना ही बनाना है। दूसरा स्टेप यह है कि जो बिगिनर लोग होते हैं, वह सोचते हैं 5 से 6 मिनट या 8 मिनट की वीडियो कैसे बनाएं? क्योंकि बहुत कम ही लोग होते हैं जो कैमरा के सामने बैठकर ऐसे किसी एक टॉपिक पर 5 [संगीत] से 6 मिनट की वीडियो आसानी से रिकॉर्ड कर पाते हैं। लेकिन अगर आप मेरी तरह हो ऐसे कैमरा के सामने बैठकर किसी एक चीज के बारे में बात

नहीं कर पाते हो तो आप मेरी इस स्ट्रेटजी को फॉलो कर सकते हैं। जैसे अगर मुझे किसी टॉपिक पर वीडियो बनाना है तो मैं उस टॉपिक में से [संगीत] 1 मिनट का इंट्रो और चार टॉपिक्स निकालता हूं और हर एक टॉपिक पर दो से 3 मिनट अच्छे [संगीत] से बात करता हूं। इससे मेरी 910 मिनट की वीडियो बहुत आराम से तैयार हो जाती है। तीसरा [संगीत] स्टेप है कि अपनी पहली वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किन-किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है? तो पहला है फोन। तो देखो ऐसा नहीं होगा कि आपके पास [संगीत] फोन नहीं।

इस टाइम पर सभी के पास फोन होता है। अगर आपके पास फोन नहीं है तो आपके फैमिली में किसी के पास तो फोन जरूर ही होगा। तो उससे आप अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसा [संगीत] नहीं करना है कि आप अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसके बाद आपको वीडियो ही नहीं बनाना है। आपको [संगीत] लगातार वीडियो बनाते जाना है। अगर आपके पास स्टैंड है तो ठीक नहीं तो आप ऐसे मोबाइल को बुक्स पर रखकर वीडियो शूट कर सकते हैं। काफी अच्छा वीडियो शूट होता है। [संगीत] लेकिन अगर आपका बजट अच्छा है तो आप एक स्टैंड खरीद सकते हो। मैं इस स्टैंड को एक

साल से यूज़ कर रहा हूं और इसका बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छा है। मैंने इसको 400 का खरीदा था। अगर आपको भी यह लेना है तो मैं इसका लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा। आप वहां से खरीद [संगीत] लेना। अब सबसे इंपॉर्टेंट है लाइट। तो देखो शुरुआत में महंगे-महंगे लाइट की जरूरत नहीं होती है कि अगर आपके पास सॉफ्ट बॉक्स ही है तभी वीडियो में क्वालिटी अच्छी आएगी। आप एक सस्ते लाइट [संगीत] को भी लेकर अच्छी वीडियो क्वालिटी दे सकते हैं। बस आपको उसे अच्छे से सेट करना आना चाहिए। बस। तो देखो अगर आप आउटडोर में वीडियो शूट करते हो तो

वहां पर लाइट की जरूरत नहीं होती क्योंकि वहां पर सन की लाइट काफी ज्यादा अच्छा आती है और आप उसे वीडियो शूट कर सकते हो। लेकिन अगर आप मेरी तरह कमरे के अंदर वीडियो शूट करते हो, इंडोर में वीडियो शूट करते हो तो यहां पर लाइट की जरूरत होती है। आपको किसी भी लोकल मार्केट से दो ट्यूबलाइट ले लेना है और आपको अपने दोनों साइड से 45-45° पर लगा देना है। इससे काफी अच्छा क्वालिटी आता है और मैं भी अभी इसी ट्यूबलाइट का यूज़ करके वीडियो शूट कर रहा हूं और आप क्वालिटी देख सकते हैं कैसा

क्वालिटी आ रहा है। अब आता है बैकग्राउंड कि वीडियो कहां पर शूट करें? पीछे का बैकग्राउंड क्या होना चाहिए? तो देखो अगर आपका भी मेरी तरह पीछे का दीवार पेंट नहीं है तो आप इसे ब्लैक सर्टेन का यूज़ कर सकते हैं। इससे काफी अच्छा क्वालिटी आता है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो मैं इसका लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा और आप वहां से खरीद सकते हैं। और इन सारी चीजों के साथ-साथ आप अपना पहला वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। तो आपको यह वीडियो अगर अच्छी लगी हो तो इस वीडियो को लाइक करके चैनल को सब्सक्राइब कर देना और एक

फीडबैक जरूर देना कि आपको यह वीडियो कैसी लगी और आप अपना पहला वीडियो कब रिकॉर्ड कर रहे हम

Frequently asked questions

पहला वीडियो इंट्रोडक्शन पर बनाना चाहिए जिसमें अपना नाम, जगह, काम और इस चैनल पर अपलोड होने वाले टॉपिक्स की जानकारी दी जाती है।

1 मिनट का इंट्रो और चार टॉपिक्स निकाल कर हर एक टॉपिक पर दो से 3 मिनट बात करने की स्ट्रेटजी अपनाई जा सकती है।

लोकल मार्केट से दो ट्यूबलाइट लेकर उन्हें अपने दोनों साइड से 45-45 डिग्री के कोण पर लगाना चाहिए।